गांधी मैदान बलास्ट के आरोपी आतंकियों की कोर्ट में पेशी

पटना : बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान बलास्ट मामले के आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी हुई. सभी आरोपियों पर बेऊर जेल के अंदर जेलकर्मियों से मारपीट का आरोप है. मामले में हैदर के साथ इम्तियाज और अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान बलास्ट मामले के आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी हुई. सभी आरोपियों पर बेऊर जेल के अंदर जेलकर्मियों से मारपीट का आरोप है. मामले में हैदर के साथ इम्तियाज और अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान 27 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बीजेपी की हुंकार रैली में सीरियल बम ब्लास्ट हुआ था. इसमें छह लोगों की मौत हो गयी थी और 83 लोग घायल हुए थे.

बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खुलासा किया था कि इस विस्फोट के पीछे इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकियों का हाथ था. उनमें से चार को एनआइए ने गिरफ्तार कर लिया था. कई आतंकी पटना के बेऊर जेल में बंद हैं. उनपर बेऊर जेल कर्मियों से मारपीट करने का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >