बिहार : महागठबंधन सरकार सुनेगी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 1 अणे मार्ग पर बैठक

पटना : इस महीने के चौथे सोमवार (23 जनवरी) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पूरा मंत्रिमंडल कार्यकर्ताओं के दरबार मेें होगा. 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यकर्ताओं के दरबार में महागंठबंधन के तीनों दलों जदयू, राजद व कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे. महागंठबंधन सरकार में पहली बार इस तरह की बैठक होगी. […]

पटना : इस महीने के चौथे सोमवार (23 जनवरी) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पूरा मंत्रिमंडल कार्यकर्ताओं के दरबार मेें होगा. 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यकर्ताओं के दरबार में महागंठबंधन के तीनों दलों जदयू, राजद व कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे. महागंठबंधन सरकार में पहली बार इस तरह की बैठक होगी. पहले कार्यकर्ता के दरबार में जदयू, राजद व कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे. तीनों दलों ने अपने-अपने जिलाध्यक्षों को आमंत्रण भेजा है. जिलाध्यक्ष एक-एक कर सीएम और पूरे मंत्रिमंडल के सामने अपनी समस्या रखेंगे. बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी विभागों के प्रधान सचिव व सचिव मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >