विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, शव को हाथ में लेकर जा रहा था पति, गिरफ्तार

पटना : बिहार के पटना स्थित गर्दनीबाग थाने के भीखाचक में रहनेवाले हार्डवेयर दुकान के कर्मचारी अजय पांडेय की पत्नी निभा पांडेय (35) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और साथ ही पति को गिरफ्तार कर लिया है. अजय ने पुलिस के […]

पटना : बिहार के पटना स्थित गर्दनीबाग थाने के भीखाचक में रहनेवाले हार्डवेयर दुकान के कर्मचारी अजय पांडेय की पत्नी निभा पांडेय (35) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और साथ ही पति को गिरफ्तार कर लिया है.

अजय ने पुलिस के सामने यह जानकारी दी कि उसकी पत्नी ने शुक्रवार की रात खुदकुशी कर ली थी और वह शनिवार की सुबह उसका इलाज कराने के लिए ले जा रहा था. वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी. अजय ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह कल रात भी दुकान से घर आया और खाना खाकर सो गया. करीब दो बजे रात में उसके बेटे की रोने की आवाज आयी, तो वह पत्नी और बच्चों के कमरे में गया. उसने जब कमरे की लाइट जलायी, तो वह नीचे फर्श पर गिरी थी. उसने पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाया था, जो टूट गया था.

घटना के बाद उसने अपनी मां को फोन कर जहानाबाद स्थित पैतृक घर से पटना बुलाया और फिर सुबह में इलाज के लिए ले जा रहा था. हालांकि, उसका बयान पुलिस को पच नहीं रहा है.

सवालों के घेरे में पति का बयान
इस मामले में पति का बयान पुलिस इसलिए सही नहीं मान रही है कि करीब दो बजे रात में उसने खुदकुशी की और सुबह साढ़े आठ बजे इलाज के लिए ले जा रहा था. उसे उसी वक्त ही इलाज के लिए ले जाना चाहिए था. साथ ही जांच में यह बात भी सामने आयी है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण हमेशा झगड़ा होता रहता था. हालांकि, पुलिस खुदकुशी के साथ हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. इस संबंध में निभा की मां रेखा देवी के बयान के आधार पर अजय पांडेय के खिलाफ गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज किया गया है. गर्दनीबाग थानाध्यक्ष बीके चौहान ने पति अजय पांडेय की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
शव को हाथ में लेकर जा रहा था पति
अजय पांडेय शनिवार को साढ़े आठ बजे अपनी मृत पत्नी को गोद में उठा कर भीखाचक इलाके से पैदल ही कहीं जा रहा था. इसी बीच लोगों को जानकारी हो गयी और किसी ने पुलिस को भी सूचित कर दिया. इसके बाद पुलिस पहुंची और अजय पांडेय को हिरासत में लेने के साथ ही शव को भी कब्जे में ले लिया. इसके बाद उसकी पत्नी के परिजनों को मामले की जानकारी दी गयी. उसकी मां पहुंची और थाने में लिखित शिकायत की. उसके बाद अजय पांडेय को पकड़ लिया गया.
दस साल पहले हुई थी शादी
अजय जहानाबाद का रहनेवाले हैं और उनकी पत्नी निभा पांडेय का मायका नालंदा में है. उनकी शादी 10 साल पहले हुई थी. उनकी बेटी सात साल की है और बेटा एक साल का है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >