छठ के दौरान हादसे की होगी केस स्टडी : सीएम

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बार महापर्व छठ के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में हुए अलग-अलग हादसे के दौरान जितने लोगों की मौत हो गयी है. इसकी पूरी केस स्टडी करायी जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि हादसे में हुई हर मौत की केस स्टडी करायी जाये और केस स्टडी में […]

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बार महापर्व छठ के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में हुए अलग-अलग हादसे के दौरान जितने लोगों की मौत हो गयी है. इसकी पूरी केस स्टडी करायी जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि हादसे में हुई हर मौत की केस स्टडी करायी जाये और केस स्टडी में जो भी परिणाम प्राप्त होते हैं. उन्हें उनके सामने रखा जाये.
ताकि सही कारणों का पता चल सके और आगे इस तरह के हादसे रोकने में मदद मिले. आगामी वर्षों में इन परिणामों के आधार पर प्रिवेंटिव स्टेप उठाते हुए कार्रवाई की जा सकेगी. इन परिणामों के आधार पर ही सुरक्षा के ठोस उपाय करने में मदद मिलेगी. गौरतलब है कि छठ घाट पर अलग-अलग जिलों में डूबने के कारण 46 लोगों की मौत हो गयी थी.
आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपप्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर फोन से बधाई व शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी के स्वस्थ व लंबे राजनीतिक जीवन की कामना की है.
इन दोनों हादसों के कारण छठ पूजा में प्रशासन की तरफ से तमाम ठोस इंतजाम के बाद भी यह समस्या हो गयी. इस वजह से सीएम ने केस स्टडी कराकर इसके सटीक कारण तलाशने के लिए कहा है. ताकि आगे के वर्षों में इसके आधार पर ठोस तैयारी की जा सके, जिससे ऐसे हादसों को रोका जा सके.
परिजनों को अनुग्रह अनुदान का हुआ भुगतान
छठ पर्व पर डूबकर मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान का भुगतान कर दिया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने राज्य के 18 जिलों में 35 लोगों के डूब कर मरने और तीन की रेल दुर्घटना में मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्हें अनुग्रह अनुदान नहीं मिला है, उसे भुगतान का निर्देश दिया गया है.
परिजनों को अनुग्रह अनुदान का हुआ भुगतान
छठ पर्व पर डूबकर मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान का भुगतान कर दिया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने राज्य के 18 जिलों में 35 लोगों के डूब कर मरने और तीन की रेल दुर्घटना में मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्हें अनुग्रह अनुदान नहीं मिला है, उसे भुगतान का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >