पटना स्टेशन पर मुफ्त वाईफाई का हो रहा कुछ ऐसा इस्तेमाल, जानें

पटना : राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर लगे मुफ्त वाईफाई का फायदा कुछ ऐसे लोग उठा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी. जानकारी के मुताबिक वाईफाई का इस्तेमाल लोग सबसे ज्यादा अश्लील वेबसाइट और पोर्न साइट देखने के लिये कर रहे हैं. रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले कुछ अधिकारियों ने […]

पटना : राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर लगे मुफ्त वाईफाई का फायदा कुछ ऐसे लोग उठा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी. जानकारी के मुताबिक वाईफाई का इस्तेमाल लोग सबसे ज्यादा अश्लील वेबसाइट और पोर्न साइट देखने के लिये कर रहे हैं. रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले कुछ अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि स्टेशन पर ज्यादातर लोग अश्लील वेबसाइट और पोर्न साइट सर्च करते हैं और अश्लील सामग्री डाउनलोड करते हैं. गौरतलब हो कि पटना स्टेशन पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा है. यात्रियों के अलावा बाकी लोग भी प्लेटफार्म टिकट लेकर वहां मौजूद रहते हैं.

एक अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक देश में जितने भी स्टेशनों पर वाईफाई मौजूद है उसमें सबसे ज्यादा वाईफाई का यूज पटना स्टेशन पर होता है. पटना में पोर्न साइट देखने में लोग इतने मशगूल रहते हैं कि उनके बगल में खड़े लोग भी कभी-कभार उनकी इस हरकत को देख लेते हैं. यह जानकारी इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स रिकार्ड से मिली है. बिहार का पहला स्टेशन पटना है जहां मुफ्त वाईफाई की सुविधा मुहैया करायी गयी है. जानकारी के मुताबिक मोबाइल एप, हॉलीवुड की फिल्मों के अलावा पोर्न डाउनलोड करने में लोग आगे रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना रेलवे स्टेशन पर एक जीबी वाईफाई दिया जा रहा है. अब इसे बढ़ाकर दस जीबी तक करने का प्लान किया जा रहा है. पटना स्टेशन पर सबसे ज्यादा पोर्न डाउनलोड करने की खबर सुनकर अधिकारी भी सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >