पीयू : सायंस कॉलेज में गणित का रहा सबसे अधिक 84.4 प्रतिशत कटऑफ

पटना विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2024-28 में एडमिशन के लिए दूसरी मेधा सूची जारी कर दी गयी है.

-स्नातक में एडमिशन के लिए दूसरी मेधा सूची हुई जारी

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2024-28 में एडमिशन के लिए दूसरी मेधा सूची जारी कर दी गयी है. दूसरी मेधा सूची में स्नातक में नामांकन के लिए सबसे अधिक 84.4 प्रतिशत कटऑफ गया है. विश्वविद्यालय में सबसे अधिक पटना सायंस कॉलेज में गणित विभाग के सामान्य वर्ग के छात्रों का कटऑफ 84.4 प्रतिशत रहा. वहीं जूलॉजी में सामान्य वर्ग में छात्राओं का कटऑफ 80.2 प्रतिशत और गणित में 71.2 प्रतिशत रहा. इसके अलावा मगध महिला कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस विभाग के सामान्य वर्ग की छात्राओं का सबसे अधिक 82 प्रतिशत कटऑफ रहा. वहीं पटना कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस विभाग के सामान्य वर्ग के छात्रों का कटऑफ 82.8 प्रतिशत और छात्राओं का कटऑफ 79.2 प्रतिशत रहा. विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में सबसे अधिक डिमांड गणित, जूलॉजी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी विषय की है.

19 से 21 जून तक लेना होगा एडमिशन

पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवार अपना एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्लिप डाउनलोड करेंगे. चयनित उम्मीदवार एलाटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, एलाटमेंट लेटर में लिखे सभी मूल प्रमाणपत्र और सभी प्रमाणपत्रों की एक सेट छायाप्रति ( स्वअभिप्रमाणित ) और चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर अलॉटेड कॉलेज में काउंसेलिंग और नामांकन के लिए 19 जून से 21 जून 2024 तक 10:00 बजे सुबह से 4:00 बजे शाम के बीच उपस्थित रहना अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवार द्वारा काउंसिलिंग के लिए संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित कॉउंसेलिंग की तिथि को उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त कर दी जायेगी. नामांकन लेने के बाद यदि आवेदक अपना विषय या कॉलेज बदलना चाहेंगे, तो उनके लिए स्लाइड अप करने की व्यवस्था पोर्टल पर की गयी है. स्लाइड अप होने पर आवेदक का नाम सेकेंड मेरिट लिस्ट में दिखेगा और स्लाइड अप होने पर उनका पूर्व का अलॉटेड विषय और कॉलेज स्वतः समाप्त हो जायेगा. स्लाइड अप हुए आवेदकों को फिर से काउंसेलिंग के लिए जाने की जरूरत नहीं होगी. यदि आवेदक अपने स्लाइड अप से संतुष्ट होंगे, तो उन्हें फिर पोर्टल पर लॉगिन होकर स्लाइड अप बटन से स्लाइड अप ऑप्शन को बंद करना होगा. अन्यथा फिर वे अगली लिस्ट के लिए स्लाइड अप हो जायेगा.

कॉलेजवार विभिन्न विषय का कटऑफ

पटना सायंस कॉलेज

विषय- कटऑफ

फिजिक्स- 81.2 प्रतिशत

बॉटनी- 76.6 प्रतिशत

जूलॉजी- 83.6 प्रतिशत

गणित- 84.4 प्रतिशत

केमिस्ट्री- 76.6

मगध महिला कॉलेज

विषय- कटऑफ

इकोनॉमिक्स- 76.2 प्रतिशत

बीकॉम- 74 प्रतिशत

जूलॉजी- 78.2

पॉलिटिकल साइंस- 82 प्रतिशत

फिजिक्स- 71.8 प्रतिशत

गणित- 74.2

इंग्लिश- 78

पटना कॉलेज

विषय- कटऑफ

इकोनॉमिक्स – 79.4 प्रतिशत

पॉलिटिकल साइंस- 82.8 प्रतिशत

सोशियोलॉजी- 72.6 प्रतिशत

जियोग्राफी- 81.4 प्रतिशत

इंग्लिश- 77.8

हिस्ट्री- 82.6

वाणिज्य महाविद्यालय

विषय- कटऑफ

बीकॉम रेगुलर- 76.4 प्रतिशत

बीकॉम सेल्फ फाइनेंस- 76.4 प्रतिशत

बीएन कॉलेज

विषय- कटऑफ

इकोनॉमिक्स- 78 प्रतिशत

पॉलिटिकल साइंस- 81 प्रतिशत

फिजिक्स- 79.6 प्रतिशत

जूलॉजी- 79.4 प्रतिशत

गणित- 83.2 प्रतिशत

केमिस्ट्री- 77 प्रतिशत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >