थूक चटवाकर वीडियो वायरल करने वाला सरपंच गिरफ्तार

पटना : एक सरपंच द्वारा सजा के नाम पर थूक चटाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है. मामला समस्तीपुर के दलसिंहसराय से जुड़ा हुआ है. जहां बंबईया हरलाल पंचायत के सरपंच ने एक युवक को उठक-बैठक करा कर थूक चटाया था. सरपंच ने बकायदा उसका वीडियो […]

पटना : एक सरपंच द्वारा सजा के नाम पर थूक चटाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है. मामला समस्तीपुर के दलसिंहसराय से जुड़ा हुआ है. जहां बंबईया हरलाल पंचायत के सरपंच ने एक युवक को उठक-बैठक करा कर थूक चटाया था. सरपंच ने बकायदा उसका वीडियो बनाकर वायरल करवाया था. बाद में मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने सरपंच को तीन दिनों बाद बेगूसराय के बछवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है.

गौरतलब हो कि वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने डीएम और एसपी से जाकर न्याय की गुहार लगायी थी. पीड़ित की शिकायत के बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सरपंच बउआ झा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. जानकारी के मुताबिक सरपंच को पुलिस ने बछवाड़ा के एक लाइन होटल से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक सरपंच पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >