लालू ने यादवों से कहा, ईद पर मुस्लिम भाईयों को दें 2 लीटर दूध

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आज यदुवंशियों, अपने जाति के लोगों से अपील की कि वे ईद के मौके पर अपने क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों को दो लीटर दूध दें. यादव नेता प्रसाद ने कहा कि उन्हें यदुवंशियों अपने मुस्लिम भाइयों को ईद के मौके पर बधाई देना चाहिए और इस मौके पर […]

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आज यदुवंशियों, अपने जाति के लोगों से अपील की कि वे ईद के मौके पर अपने क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों को दो लीटर दूध दें. यादव नेता प्रसाद ने कहा कि उन्हें यदुवंशियों अपने मुस्लिम भाइयों को ईद के मौके पर बधाई देना चाहिए और इस मौके पर सेवई खानी चाहिए. वह अपनी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. प्रसाद ने कहा कि पार्टी को जाति जनगणना के प्रकाशन के लिए आंदोलन तेज करना चाहिए.

प्रसाद ने अपनी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को फेसबुक, ट्विटर और वाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे वे पार्टी के खिलाफ विपक्ष के झूठे दावों का जवाब दे सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >