जानें, क्यों अपने सहायक पर भड़के CM नीतीश

पटना: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर परबिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पूजा-अर्चना करने बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे. सीएम नीतीश ने करुणा स्तूप में पूजा की. पूजा के दौरान ही बारिश शुरू हो गयी, तो मुख्यमंत्री के सहायक ने चप्पल हाथ में रख ली. सीएम करुणा स्तूप की पूजा कर निकले, तो सहायक चप्पल लेकर पहुंचा. […]

पटना: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर परबिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पूजा-अर्चना करने बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे. सीएम नीतीश ने करुणा स्तूप में पूजा की. पूजा के दौरान ही बारिश शुरू हो गयी, तो मुख्यमंत्री के सहायक ने चप्पल हाथ में रख ली. सीएम करुणा स्तूप की पूजा कर निकले, तो सहायक चप्पल लेकर पहुंचा. सहायक की इस हरकत से मुख्यमंत्री भड़क गये और कहा कि किसने मेरी चप्पल उठाने को कहा.

मुख्यमंत्रीनीतीशकुमारने कहा कि हमें यह बिल्कुल पंसद नहीं है कि मेरा चप्पल कोई उठाये. मैं खुद यह काम करना पसंद करता हूं. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हाथ से आप पानी पीलाते है और इसी से चप्पल उठाये है. आपका हाथ गंदा हो गया है, जहां से चप्पल उठाये हैं, वहां रखिये और हाथ धो कर आइए. सीएम की डांट पर सहायक घबरा गया और चप्पल रख कर हाथ धोने चला गया. इसके बाद मुख्यमंत्री दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >