उमा भारती ने की सीएम नीतीश की तारीफ, कहा- शराब पर प्रतिबंध बहुत अच्छा कदम, इसे जारी रखिए

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बिहार में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर आंशिक प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य विधानसभा के विधेयक पारित करने का स्वागत किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अच्छा काम जारी रखने को कहा. केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा, शराब पर प्रतिबंध […]

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बिहार में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर आंशिक प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य विधानसभा के विधेयक पारित करने का स्वागत किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अच्छा काम जारी रखने को कहा. केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा, शराब पर प्रतिबंध लगाना बहुत अच्छा कदम है नीतीश जी इसे जारी रखिए.

गौर हो कि शराब से होने वाली त्रासदी के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण या बिक्री पर विधेयक में मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है. एक प्रस्ताव भी पारित किया गया कि बिहार विधानसभा के सदस्य शराब का सेवन नहीं करेंगे. पहले चरण में देशी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध के अलावा ग्रामीण इलाके में पूर्णरूप से पाबंदी होगी. जबकि भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) केवल नगर निगम और परिषद जैसे राज्य के सीमित इलाकों में बेची जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >