मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले शत्रुघ्न सिन्हा

पटना : भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेता करीब पैंतालीस मिनट तक साथ रहे. सात सर्कुलर रोड स्थित सीएम के कैंप आवास पर साढे चार बजे के करीब बिहारी बाबू आये. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने निर्वाचन पटना […]

पटना : भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेता करीब पैंतालीस मिनट तक साथ रहे. सात सर्कुलर रोड स्थित सीएम के कैंप आवास पर साढे चार बजे के करीब बिहारी बाबू आये.

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने निर्वाचन पटना साहिब के कतिपय समस्याओं को लेकर सीएमनीतीश से बात की. मुलाकात के बाद बिहारी बाबू दिल्ली रवाना हो गये. इससे पहले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी. पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने के दौरान वे राजद सुपीमो के साथ गर्मजोशी के साथ मिले. इस अवसर पर लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी एवं शत्रुघ्न के साथ उनके बड़े भाई लखन सिन्हा मौजूद थे.

भाजपा में लालकृष्ण आडवाणी खेमे के माने जाने वाले शत्रुघ्न ने पूर्व में कई बार नीतीश व लालू से मुलाकात कर और उनकी प्रशंसा कर अपनी पार्टी के लिए असहज स्थिति उत्पन्न की है. नीतीश एवं लालू भी शत्रुघ्न की प्रशंसा करते रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >