पटना में लगातार दूसरे दिन मिले डेंगू के 70 नये मरीज

पटना जिले में पिछले 24 घंटे में लगातार दूसरे दिन डेंगू के 70 नये मरीज मिले.

पटना . पटना जिले में पिछले 24 घंटे में लगातार दूसरे दिन डेंगू के 70 नये मरीज मिले. इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू मरीजों की कुल संख्या 979 तक पहुंच गयी है. शुक्रवार को सबसे अधिक कंकड़बाग में 19 पीड़ित मिले. अजीमाबाद में 11, पाटलिपुत्र में आठ, बांकीपुर में तीन, पटना सिटी में दो और एनसीसी में एक मरीज मिला है. इसके अलावा प्रखंडों में भी अब डेंगू तेजी से पांव पसारने लगा है. पटना जिले के 23 में से 20 प्रखंडों में इसका प्रसार हो चुका है. बीते 24 घंटे में बख्तियारपुर में पांच, धनरुआ व पटना सदर में तीन-तीन, फतुहा व मोकामा में दो-दो के अलावा खुसरूपुर, मनेर, मसौढ़ी, संपतचक और फुलवारीशरीफ प्रखंड में एक-एक नये डेंगू पीड़ित मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >