शत्रुघ्न की आत्मकथा ''खामोश'' का लोकार्पण करेंगे आडवाणी, जदयू ने कसा तंज

पटना: फिल्म अभिनेता सह भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की आत्मकथा ‘खामोश’ का लोकार्पण छह जनवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी करेंगे. अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के करीबियों के मुताबिक नयी दिल्ली में होने वाले इस विमोचन कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भी शामिल होने के लिए […]

पटना: फिल्म अभिनेता सह भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की आत्मकथा ‘खामोश’ का लोकार्पण छह जनवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी करेंगे. अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के करीबियों के मुताबिक नयी दिल्ली में होने वाले इस विमोचन कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भी शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया है. उधर,शत्रुघ्न सिन्हा के पुस्तक विमोचन पर जदयू ने तंज कसते हुए भाजपा से सवाल पूछा है.

जदयू प्रवक्ता नीरज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवालखड़ा करतेहुएकहा है कि शॉटगन के तीर पर भाजपा खामोश क्यों है. ‘खामोश’ का इंट्रोडक्शन पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने लिखा है, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा की इस आत्मकथा की लेखिका वरिष्ठ पत्रकार भारती एस. प्रधान हैं. गौर हो हाल ही में पार्टी से नाराज चल रहे भाजपा सांसद कई बार अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहे है. ऐसे में उनके पुस्तक विमोचन के दौरान सीएम नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादवकी मौजूदगी में एक बार फिर उनकेचर्चा में आने की संभावनासे इनकार नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >