आईएसआईएस ने राजधानी समेत कई वीआईपी ट्रेनों को उड़ाने की धमकी दी !

पटना :आतंकी संगठन आईएसआईएस के नाम से राजधानी समेत कई वीआईपी ट्रेनों को सीरियल ब्‍लास्‍ट कर उड़ाने की धमकी का मामला सामने आ रहा है. मीडिया में जो खबरें आ रही उसके अनुसार पटना में UNI के एक पत्रकार को ISIS के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला. मैसेज में राजधानी समेत कई VIP ट्रेन […]

पटना :आतंकी संगठन आईएसआईएस के नाम से राजधानी समेत कई वीआईपी ट्रेनों को सीरियल ब्‍लास्‍ट कर उड़ाने की धमकी का मामला सामने आ रहा है.

मीडिया में जो खबरें आ रही उसके अनुसार पटना में UNI के एक पत्रकार को ISIS के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला. मैसेज में राजधानी समेत कई VIP ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी गयी है. महिला पत्रकार रजनी के फोन पर मिले मैसेज में आतंकी संगठन ने धमकी दी है कि कानपूर से नयी दिल्‍ली के बीच सीरियल ब्‍लास्‍ट किया जाएगा. मैसेज मिलने के साथ ही पत्रकार ने एसएसपी समेत आला अधिकारियों को इसके बारे में बताया.

खबर मिलने के साथ ही प्रशासन अपने काम में जुट गयी. सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए चारो रेल जिलों को अलर्ट कर दिया गया है. इधर सभी ट्रेनों की जांच की जा रही है. यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली जा रही है. ज्ञात हो आईएसआईएस भारत में भी अपने पांव पसारने की तैयारी में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >