Holi Special Train: होली पर दिल्ली से बिहार आना होगा आसान, रेलवे चार जिलों से चलाएगी स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ी नंबर और शेड्यूल

Holi Special Train For Bihar: त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों में भयंकर भीड़ रहती है. लाखों लोग अपनी जान पर खेलकर घर होली मानते आते हैं. यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

Holi Special Train For Bihar: होली को लेकर बिहार आने वाली ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी मची हुई है. तत्काल टिकट चंद सेकंड में खत्म हो जा रहा है. लोग दलालों के माध्यम से 4-5 गुना ज्यादा दाम देकर टिकट ले रहे हैं. देश की राजधानी नई दिल्ली से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है. बड़ी संख्या में लोग बिहार आना चाह रहे हैं इसके मद्देनजर फ्लाइट का किराया भी दो से तीन गुना बढ़ गया है. ऐसे में घर आने की चाह रखने वाले लोग लोग परेशान हो रहे हैं. टिकट खरीदने के लिए मोटी रकम देने को भी तैयार हैं. इसी परेशानी को कम करने के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है.

6 जोड़ी ट्रेन चलेगी

होली के समय नई दिल्ली से बिहार आने के लिए भारतीय रेलवे की ओर से 6 जोड़ी ट्रेनों की सौगात मिली है. इन ट्रेनों में जल्दी बुकिंग कर लेने पर सीट मिलने संभव है. यह ट्रेनें राजेंद्र नगर, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर और सहरसा से नई दिल्ली और आनंद विहार के लिए चलायी जा रही है. सभी ट्रेनों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बिहार के लोग इन ट्रेनों के होली मनाने जा सकते हैं और होली मना कर वापस आ सकते हैं.

राजेंद्र नगर से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या-02393, 01 मार्च से 31 मार्च तक गुरूवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल राजेंद्र नगर से चलायी जाएगी. वापसी में, गाड़ी संख्या-02394, 02 मार्च से 01 अप्रैल तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर क्लोन स्पेशल नई दिल्ली से चलायी जाएगी.

दानापुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या-03257, 02 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार, दानापुर-आनंद विहार स्पेशल दानापुर से चलायी जाएगी. वापसी में, गाड़ी संख्या-03258, 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, आनंद विहार-दानापुर स्पेशल आनंद विहार से चलायी जाएगी.

गया से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या-02397, 02 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार, गया-आनंद विहार स्पेशल गया से चलायी जाएगी.
वापसी में, गाड़ी संख्या-02398, 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार , आनंद विहार-गया स्पेशल आनंद विहार से चलायी जाएगी.

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए ट्रेन

गाड़ी संख्या-05283, 07 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल मुजफ्फरपुर से चलायी जाएगी. वापसी में, गाड़ी संख्सा- 05284, 08 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल आनंद विहार से चलायी जाएगी.

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या-05219, 08 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल मुजफ्फरपुर से चलायी जाएगी. वापसी में, गाड़ी संख्या- 05220, 09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल आनंद विहार से चलायी जाएगी.

सहरसा से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या-05577, 02 मार्च से 31 मार्च तक गुरूवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच, सहरसा-आनंद विहार स्पेशल सहरसा से चलायी जाएगी. वापसी में, गाड़ी संख्या-05578, 04 मार्च से 02 अप्रैल तक शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन, आनंद विहार-सहरसा स्पेशल आनंद विहार से चलायी जाएगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >