RJD MLA भाई दिनेश ने बनायी शाहाबाद किसान विकास पार्टी

पटना : पार्टियों की लिस्ट में एक और पार्टी का नाम जुड़ने वाला है. जी हां. लालू यादव के सबसे चहेते माने जाने वाले विधायक और राजद नेता भाई दिनेश अब अपनी अलग पार्टी बनाएंगे. लालू के चारा घोटाले में जेल जाने के बाद फूट-फूटकर रोने वाले भाई दिनेश का चेहरा उस वक्त टीवी समाचारों […]

पटना : पार्टियों की लिस्ट में एक और पार्टी का नाम जुड़ने वाला है. जी हां. लालू यादव के सबसे चहेते माने जाने वाले विधायक और राजद नेता भाई दिनेश अब अपनी अलग पार्टी बनाएंगे. लालू के चारा घोटाले में जेल जाने के बाद फूट-फूटकर रोने वाले भाई दिनेश का चेहरा उस वक्त टीवी समाचारों में सुर्खियां बना हुआ था. अब जब राजद ने उन्हें टिकट नहीं दिया है.

वो आत्मदाह और धरना प्रदर्शन का विचार त्यागकर नयी पार्टी के गठन में लग गए हैं. भाई दिनेश ने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी शुरू कर दिया है. भाई दिनेश भोजपुर के जगदीशपुर से विधायक थे. महागंठबंधन के सीट बंटवारे में इसबार इनका टिकट काट दिया गया है. भाई दिनेश शाहाबाद किसान विकास पार्टी नाम से अपनी नयी पार्टी बनाएंगे और खुद जगदीशपुर से चुनाव लड़ेंगे. मीडिया से आ रही जानकारी के मुताबिक टिकट काटे जाने को भाई दिनेश ने पूरी तरह उनके साथ विश्वासघात बताया है. और आशा व्यक्त की है कि जगदीशपुर की जनता नए चेहरे को कतई स्वीकार नहीं करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >