उम्मीदवारी विवाद : रालोसपा के 17 व लोजपा के 9 प्रत्याशी घोषित, महागंठबंधन का एलान आज
नयी दिल्ली/पटना : कई दिनों की जद्दोजहद के बाद रालोसपा ने सोमवार को 17 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी़ रुन्नीसैदपुर सीट के लिए प्रत्याशी का निर्णय बाद में लिया जायेगा़.प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूची जारी करने के दौरान टिकट के लिए दिल्ली में जमे एक दावेदार अशोक गुप्ता ने जम कर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली/पटना : कई दिनों की जद्दोजहद के बाद रालोसपा ने सोमवार को 17 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी़ रुन्नीसैदपुर सीट के लिए प्रत्याशी का निर्णय बाद में लिया जायेगा़.प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूची जारी करने के दौरान टिकट के लिए दिल्ली में जमे एक दावेदार अशोक गुप्ता ने जम कर हंगामा किया़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जैसे ही बोलना शुरू किया, वैसे ही अशोक गुप्ता मंच की ओर बढ़ने लगा और रोके जाने पर जमीन पर लेट कर जोर-जोर से रोने लगा. हंगामा होते ही उपेंद्र कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर चले गये़ बाद में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अशोक गुप्ता को बाहर किया़ अशोक गुप्ता ने कहा कि नरकटिया सीट से पार्टी प्रमुख ने मुझे टिकट देने का भरोसा दिया था, लेकिन अपने समधी को टिकट देकर उन्होंने कार्यकताओं की उपेक्षा की है.
उन्होंने कहा कि वह लाखों रुपये पार्टी को स्थापित करने में खर्च किये हैं. अपने स्वजातीय वोटों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि नरकटिया से मैं चुनाव लड़ूंगा़ इस घटना के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव शिवराज सिंह चौहान ने 17 प्रत्याशियों की सूची जारी की और बताया कश्री सिंह ने कहा कि अन्य सीटों पर निर्णय लिया जा रहा है़ इसे जल्द ही जारी कर दिया जायेगा़ रालोसपा को एनडीए गंठबंधन में 23 सीटें मिली है़ पार्टी को मिलनेवाली अन्य छह संभावित सीटों में ओबरा, करगहर, डेहरी, बाजपट्टी, हसनपुर और रुन्नीसैदपुर शामिल हैं.
सबसे अधिक कुशवाहा को दी तरजीह
सूची में कुशवाहा को अधिक तरजीह दी गयी है़ इसमें सबसे अधिक कुशवाहा को सात, भूमिहार को दो, एससी को दो और यादव, कुर्मी, राजपूत, वैश्य, ब्राह्मण व अल्पसंख्यक को एक-एक सीट दी गयी है़
लोजपा की सूची में सूरजभान के भाई व काली पांडेय भी
पटना : लोजपा ने सोमवार को अपने नौ और प्रत्याशियों की सूची जारी की़ इसके साथ ही लोजपा ने अपने कोटे की सभी 40 सीटों की सूची भी जारी कर दी है़ लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा जारी सूची में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के भाई कन्हैया सिंह और कुचायकोट से दबंग प्रत्याशी काली पांडेय शामिल हैं. इससे पूर्व लोजपा ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. इस तरह अब तक जारी 21 उम्मीदवारों की सूची में सबसे अधिक पांच भूमिहार, चार एससी, तीन राजपूत, दो-दो यादव, ब्राह्मण व अल्पसंख्यक और एक-एक कोइरी व गंगोता शामिल हैं.
चकाई पर लोजपा ने उतारा उम्मीदवार
हम और लोजपा के बीच जमुई जिले की चकाई सीट को लेकर विवाद जारी है़ चकाई से लोजपा ने विजय सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है, जबकि चकाई सीट से हम नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह अपने पुत्र सुमित कुमार सिंह के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं.हम ने अपने जिन पांच नेताओं को भाजपा के टिकट पर लड़ाना था, उनमें सुमित का भी नाम था़ लेकिन, भाजपा ने नरेंद्र सिंह के बड़े बेटे अजय प्रताप को तो जमुई से टिकट दिया, लेकिन सूची में सुमित का नाम शामिल नहीं किया़ इधर हम की विधायक पूनम देवी की सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार उतार दिया है़.
लोजपा को मिली 40 सीटों में अब तक 21 सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है़ अब भी पार्टी 19 सीटों के लिए प्रत्याशाी का चयन नहीं किया गया है़ ये सीटे हैं- रफीगंज, बाराचट्टी (सु), लालगंज, राजापाकड़ (सु), हिलसा, अस्थावां, मांझी, हरनौत, परसा, बोचहा (सु), बड़हरिया, बाबुबरही, ठाकुरगंज, मनिहारी (सु), कुशेश्वरस्स्थान (सु), अररिया, हायाघाट, आलमनगर और गौड़बौड़ाम