विधायक अनंत सिंह ने जदयू से नाता तोड़ा!

पटना : जदयू विधायक अनंत सिंह ने जदयू से अपना नाता तोड़ लिया है. वह मोकामा के विधायक हैं. फिलहाल वह जेल में बंद हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को भेज दिया है. हालांकि, देर रात तक पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि […]

पटना : जदयू विधायक अनंत सिंह ने जदयू से अपना नाता तोड़ लिया है. वह मोकामा के विधायक हैं. फिलहाल वह जेल में बंद हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को भेज दिया है. हालांकि, देर रात तक पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी.

सूत्रों के अनुसार, वह एनडीए के एक घटक दल में जा सकते हैं. चर्चा है कि उस दल के एक सांसद उनके संपर्क में है. मालूम हो कि महागंठबंधन की स्वाभिमान रैली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने उन पर हमला बोला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >