पटना से उड़े विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

नयी दिल्ली : पटना से 97 यात्रियों को लेकर आ रहे एयर इंडिया के एक विमान को यहां आपात स्थिति में उतारा गया. विमान की हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी आने के कारण उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा. सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे विमान व सभी यात्री सुरक्षित तरीके से उतर […]

नयी दिल्ली : पटना से 97 यात्रियों को लेकर आ रहे एयर इंडिया के एक विमान को यहां आपात स्थिति में उतारा गया. विमान की हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी आने के कारण उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा. सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे विमान व सभी यात्री सुरक्षित तरीके से उतर गये. उन्होंने कहा, पटना से एयर इंडिया के विमान एआइ-410 के कमांडर ने सुबह दिल्ली के हवाई यातायात नियंत्रण से आपातकालीन लैंडिंग कराने की मांग की.

इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से उतारने के लिए सारी व्यवस्थाएं की गयीं. उन्‍होंने कहा कि विमान सुबह 11 बजे सुरक्षित तरीके से उतर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >