सैप जवानों ने निकाला जुलूस, वाहनों की लगी लंबी कतार

पटना: सैप जवानों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को राजधानी स्थित गांधी मैदान से जुलूस निकाला और डाकबंगला चौराहा तक गये. अपनी मांगों को लेकर सैप जवानों का जुलूस फ्रेजर रोड होते हुए डाकबंगला चौराहा तक पहुंचा और यहां धरना-प्रदर्शन दिया. इस दौरान उनके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रदर्शन के दौरान […]

पटना: सैप जवानों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को राजधानी स्थित गांधी मैदान से जुलूस निकाला और डाकबंगला चौराहा तक गये. अपनी मांगों को लेकर सैप जवानों का जुलूस फ्रेजर रोड होते हुए डाकबंगला चौराहा तक पहुंचा और यहां धरना-प्रदर्शन दिया. इस दौरान उनके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

प्रदर्शन के दौरान सैप जवानों ने हटाये गये जवानों को पुन: नियुक्त करने, मनमाने ढ़ंग से दोषा रोपण कर अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया पर पूर्ण रूपेण रोक लगाने, महंगाई के हिसाब से मानदेय में बढ़ोतरी, समान काम के लिए समान भत्ता, जीवन सुरक्षा संबंधी पॉलिसी लागू, नौकरी की उम्र सीमा 60 वर्ष व आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >