पटना: जदयू विधायक अनंत सिंह पर हत्या के आरोप पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा इस मामले में कानून अपना काम करेगा. कोई भी विधायक हों, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, उनकी एक नहीं चलेगी. ऐसे लोगों पर कानून सबूतों के आधार पर काम करेगा. उन्होंने आश्वस्त किया है […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पटना: जदयू विधायक अनंत सिंह पर हत्या के आरोप पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा इस मामले में कानून अपना काम करेगा. कोई भी विधायक हों, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, उनकी एक नहीं चलेगी.
ऐसे लोगों पर कानून सबूतों के आधार पर काम करेगा. उन्होंने आश्वस्त किया है कि ऐसे लोगों को पार्टी की ओर से न कोई लाभ पहुंचाया जायेगा और न ही संरक्षण दिया जायेगा. जो कानून की नजर में दोषी हैं, उनके लिए पार्टी की ओर से कोई हस्तक्षेप भी नहीं किया जायेगा.
हमारा विश्वास गवर्नेस पर है और कानून का राज दिखाई पड़ना चाहिए. हम नहीं चाहते कि कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में ले. जिसने अपराध किया हो, उस पर कार्रवाई अवश्य होना चाहिए. जदयू प्रदेश ने कहा कि विधायक पर आरोप साबित होने के बाद पार्टी में इस संबंध में विचार होना अवश्यसंभावी है.