प्रारंभिक स्कूलों को विकसित करने के लिए मिले 488 करोड़

शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों में नयी और पुरानी आधारभूत संरचना के विकास के लिए कवायद शुरू कर दी है.

संवाददाता, पटना शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों में नयी और पुरानी आधारभूत संरचना के विकास के लिए कवायद शुरू कर दी है. शिक्षा विभाग ने इन निर्माण कार्यों को दो भागों या मदों में बांटा है. पहले भाग में नयी आधारभूत संरचना विकसित करनी है. दूसरे में पुरानी आधारभूत संरचना को फिर से संवारना या जीर्णोद्धार करना है. इन दोनों मदों के लिए कुल 1600 करोड़ स्वीकृत किये गये हैं. इसमें से 488 करोड़ शिक्षा विभाग ने खर्च करने के लिए हाल ही बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसआइडीसी) को दे दिया है. बीएसआइडीसी इन निर्माण कार्यों को कराने के लिए विज्ञापन निकालने जा रहा है. इस साल नये स्कूलों के भवन निर्माण, चाहरदीवारी, पेयजल, शौचालय की सुविधा, किचिन शेड, आइसीटी लैब इत्यादि और खेल मैदान बनाये जाने हैं. शिक्षा विभाग ने इस कवायद के लिए पहली किस्त के रूप में 33% (330 करोड़ ) रुपये दे दिये हैं. इस समूची कवायद के लिए कुल 1100 करोड़ रुपये खर्च किये जाने हैं. इसे वित्तीय वर्ष 2025-2026 तक पूरा कर लिया जाना है. इसी तरह पुराने निर्माण के जीर्णोद्धार के लिए शिक्षा विभाग ने अब तक 158 करोड़ रुपये दिये हैं. इसमें कुल 600 करोड़ रुपये दिये जाने हैं. बीएसआइडीसी को इस दिशा में काम तेजी से पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >