ठगी के 40 लाख लोहानीपुर के युवकों के खाते में आये

लुधियाना पुलिस ने कदमकुआं थाना क्षेत्र के पूर्वी लोहानीपुर में शनिवार को छापेमारी की.

संवाददाता, पटना

लुधियाना पुलिस ने कदमकुआं थाना क्षेत्र के पूर्वी लोहानीपुर में शनिवार को छापेमारी की. स्थानीय थाना के सहयोग से पुलिस ने करीब दो घंटे तक पूर्वी लोहानीपुर के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की, लेकिन जिन शातिरों को खोजने के लिए पुलिस पहुंची उसका कुछ नहीं पता चल सका. मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के एक युवक से साइबर शातिर ने 40 लाख रुपये की ठगी की. इस ठगी का पैसा जिन तीन खातों में आया उस खाताधारक का लोकेशन पूर्वी लोहानीपुर मिला. इसके बाद लुधियाना पुलिस की एक टीम अहले सुबह ही कदमकुआं थाना पहुंच गयी. पुलिस को सारी जानकारी देने के बाद छापेमारी शुरू की. तीनों खाताधारकों के लोकेशन पर छापेमारी की पर किसी का पता नहीं चल सका. इसके बाद लुधियाना पुलिस वापस लौट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >