पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 3646 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 71794 हो गयी है.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 566 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा अन्य 11 जिलों में भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आये. कटिहार में 211, पूर्वी चंपारण में 188, नालंदा में 162, बांका में 128, वैशाली में 125, भागलपुर में 124, पश्चिम चंपारण में 118 रोहतास में 114, सीतामढ़ी में 113, मुजफ्फरपुर में 109, समस्तीपुर में 105 और पूर्णिया में 104 कोरोना संक्रमित मिले.
वहीं, बेगूसराय में 96, गोपालगंज में 90, बक्सर में 88, गया में 87, मधुबनी में 87, शेखपुरा में 86, अररिया में 82, सहरसा में 81, भोजपुर में 75, सारण में 75, सुपौल में 75, सिवान में 60, मुंगेर में 58, जहानाबाद में 53, लखीसराय में 48, औरंगाबाद में 47, नवादा में 42, दरभंगा में 41, खगड़िया में 40, अरवल में 39, मधेपुरा में 35, जमुई में 32, किशनगंज में 23, शिवहर में 20 और कैमूर में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.
इसके अलावा झारखंड के बोकारो, गिरिडीह और पलामू जिले के लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें बोकारो के व्यक्ति का नालंदा, गिरिडीह के व्यक्ति का पटना और पलामू के व्यक्ति का औरंगाबाद में सैंपल लिया गया था. वहीं, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के व्यक्ति का पटना से लिया गया सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के सभी 38 जिलों में 3646 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इन संक्रमितों की जांच छह अगस्त को की गयी थी. इन संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है.
Posted By : Kaushal Kishor
