पटना : जमीन पर बहुमंजिली इमारत बनाने का झांसा देकर 3.60 करोड़ की ठगी, श्रीकृष्णापुरी थाने में केस

पटना में एक रियल एस्टेट प्रमोटर को जमीन पर बहुमंजिली इमारत बनाने का लालच देकर 3.60 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया है. आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Cyber Crime : पटना में जमीन का विकास कर उस पर बहुमंजिली इमारत बनाने का झांसा देकर रियल एस्टेट प्रमोटर से 3.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सोनपुर निवासी रियल एस्टेट प्रमोटर दिनेश कुमार सिंह ने श्रीकृष्णापुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में भारती, मुन्नी देवी, मोहित, विकास, अनु कुमार समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

20 बीघा जमीन बताकर चार करोड़ में हुआ था समझौता

दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि भारती नामक व्यक्ति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और जमीन के जाली कागजात तैयार किए. इसके बाद पाटलिपुत्र जंक्शन के पास करीब 20 बीघा जमीन होने की बात बताकर उस पर विकास कर बहुमंजिली इमारत बनाने का प्रस्ताव दिया गया. आरोपित ने दावा किया कि जमीन उसके रिश्तेदारों की है और वे इसे बहुमंजिली इमारत के निर्माण के लिए देना चाहते हैं.

अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर कराए पैसे

शिकायत के अनुसार, भारती ने कुछ अन्य लोगों को जमीन का मालिक बताकर उनसे मुलाकात भी कराई. बातचीत और आपसी सहमति के बाद जमीन के लिए कुल चार करोड़ रुपये की नॉन-एडजस्टेबल राशि देने का समझौता हुआ. इसके बाद दिनेश कुमार सिंह ने अलग-अलग किस्तों में बैंक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से 3.60 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया.

जमीन की नापी और कब्जे की बात पर टालमटोल

रकम का भुगतान होने के बाद जब जमीन की नापी कराने और दखल-कब्जा देने की बात शुरू हुई तो भारती और उसके सहयोगी मामले को टालने लगे. इसके बाद दिनेश कुमार सिंह को संदेह हुआ और उन्होंने जमीन तथा कथित मालिकों के संबंध में जानकारी जुटाई. जांच में पता चला कि जिन लोगों को जमीन का मालिक बताकर उनसे मुलाकात कराई गई थी, वे कथित तौर पर फर्जी थे.

जाली दस्तावेज से ठगी करने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि भारती और उसके सहयोगी संगठित तरीके से जाली दस्तावेज तैयार कर लोगों को जमीन बेचने अथवा उस पर बहुमंजिली इमारत बनाने का झांसा देकर ठगी करते हैं. श्रीकृष्णापुरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है. जांच के दौरान दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

तिरंगा यात्रा को लेकर आज पटना में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >