महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन, गहना व 30 हजार नकद कर दिया गायब

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के सिडको वालुज महानगर की रहने वाली डॉक्टर वंदना लेडिज पर्स बदमाशों ने पटना जंक्शन व दानापुर के बीच में गायब कर दिया.

संवाददाता, पटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के सिडको वालुज महानगर की रहने वाली डॉक्टर वंदना लेडिज पर्स बदमाशों ने पटना जंक्शन व दानापुर के बीच में गायब कर दिया. उनके पर्स में मोबाइल फोन, 30 हजार रुपये नकद, चांदी की एक चेन, दो लॉकेट, एटीएम कार्ड, वोटिंग कार्ड व अन्य सामान थे. यह घटना पटना-जनता एक्सप्रेस में घटित हुई. वह जब मनमाड़ पहुंची तो वहां की जीआरपी में जीरो एफआइआर दर्ज कराया. इसके बाद वहां से उनके आवेदन की कॉपी पटना जंक्शन जीआरपी पहुंची. जहां केस दर्ज कर रेल पुलिस जांच कर रही है. पटना जंक्शन पर यात्री के पैंट से गायब कर दिया 25 हजार रुपया पटना जंक्शन पर गया जी के बेलागंज के रहने वाले विकास कुमार के पैंट के पॉकेट से बदमाशों ने 25 हजार रुपया गायब कर दिया. वे बेलागंज से पटना जंक्शन पहुंचे और वहां से बिहटा जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आये. इसी दौरान उन्हें अहसास हुआ कि पॉकेट से पैसा गायब कर दिया गया है. इस संबंध में विकास कुमार ने पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज करा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >