2800 आयुष चिकित्सकों की बहाली जल्द होगी : मंगल

आयुष चिकित्सा को मजबूती देने की दिशा में बिहार सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित हैनिमैन जयंती सह साइंटिफिक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत राज्य में लगभग 2800 आयुष चिकित्सकों की बहाली शीघ्र की जायेगी़

हैनिमैन जयंती सह साइंटिफिक सेमिनार का आयोजन संवाददाता, पटना आयुष चिकित्सा को मजबूती देने की दिशा में बिहार सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित हैनिमैन जयंती सह साइंटिफिक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत राज्य में लगभग 2800 आयुष चिकित्सकों की बहाली शीघ्र की जायेगी़ इसके लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा़ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस वर्ष 60 करोड़ की राशि दवाओं की खरीद के लिए उपलब्ध करायेगी़ यह राशि आयुर्वेद, यूनानी और होमियोपैथ चिकित्सा पद्धति की प्रभावशीलता को और मजबूत करेगी़ मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आयुष चिकित्सक पूरी निष्ठा से सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवा दे रहे हैं. होमियोपैथी पद्धति भी आज ऐलोपैथ की तरह कारगर चिकित्सीय उपचार कर रहा है. इस पद्धति में सही और सटीक इलाज हो रहा है. इस अवसर पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विरेंद्र मौर्या, डॉ रामजी सिंह, डॉ एमके साहनी, डॉ आरपी सिंह, डॉ गौरी शंकर, डॉ सुभाष सिंह, डॉ निशांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >