27000 शिक्षकों की नई पोस्टिंग तय, 16 से 31 दिसंबर तक पसंदीदा स्कूलों में होगी तैनाती, देखें पूरी प्रक्रिया

Bihar Teacher Transfer: इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर वाले 27 हजार से अधिक शिक्षकों की नई तैनाती प्रक्रिया तेज हो गई है. 16 से 31 दिसंबर के बीच शिक्षकों को उनकी पसंद के स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी. इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर विकल्प लेने से लेकर स्कूल बंटवारे की पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर से होगी.

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी स्कूलों के 27171 शिक्षकों की तैनाती 16 से 31 दिसंबर के बीच उनकी पसंद के स्कूलों में कर दी जायेगी. इ- शिक्षा कोष पोर्टल पर इन शिक्षकों से 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक पांच-पांच प्रखंडों के विकल्प मांगे जायेंगे. यह विकल्प जिलों की तरफ से लिये जायेंगे. इसके आधार पर 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रखंड आवंटित कर दिये जायेंगे. इसके बाद स्कूली आवंटन की कवायद शुरू की जायेगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर से मार्गदर्शिका जारी कर दी है.

कितने शिक्षकों को मिला था विकल्प

विधानसभा चुनाव के पहले प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर के लिए इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन लिया गया था. उस समय ट्रांसफर के लिए 41684 शिक्षकों ने तीन-तीन जिलों का विकल्प दिये थे. इसके बाद 24732 शिक्षकों को विकल्प वाले जिले आवंटन कर दिये गये.

जिन शिक्षकों को मांगे गये जिलों में कोई नहीं मिला तो फिर अन्य तीन जिलों का विकल्प के साथ एक बार फिर आवेदन मांगे गये. इसमें 9849 शिक्षकों ने आवेदन किये थे. इसमें से दो दिन पहले 2439 शिक्षकों को जिला आवंटन मिला. इस तरह कुल मिलाकर कुल 27,732 शिक्षकों को जिला आवंटित कर दिये गये हैं.

शिक्षकों की तरफ से दिये गये प्रखंडों के विकल्प में से किसी एक प्रखंड का आवंटन मिलेगा. इसके बाद स्कूलों को आवंटित किया जायेगा. जिन शिक्षकों को चुने गये पांच प्रखंडों में रिक्ति नहीं होगी, उन्हें जिला के अंदर अन्य प्रखंडों में रिक्ति के अनुसार भेजा जायेगा. ऐसे शिक्षक प्रखंड का विकल्प नहीं भरेंगे. उनका जिला आवंटन निरस्त कर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी तेजस्वी को अकेलेपन से निकलने में मदद करें, जानिए क्यों जदयू नेता ने दी सलाह

सॉफ्टवेयर से किया जायेगा स्कूलों का आवंटन

अपर मुख्य सचिव ने जारी निर्देश में बताया है कि पांच-पांच प्रखंड लिये जाने के बाद जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित स्थापना समिति की तरफ से सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रखंडों में शिक्षकों की रिक्ति को ध्यान में रखते हुए विद्यालय आवंटन की कार्यवाही की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >