पटना की जलापूर्ति के लिए मांगी 20300 करोड़

केंद्रीय वित्त आयोग के सामने राज्य सरकार ने युवाओं को लगातार दी जा रही नौकरी का मुद्दा भी उठाया.वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने अपने प्रेजेंटेशन में दिखाया कि पिछले कुछ महीनों में लाखों युवाओं को दी गयी नौकरी और उनके वेतन पर खर्च होने वाली राशि का उल्लेख किया.

सरकार युवाओं को लगातार दे रही है नौकरी,वेतन के लिए मिले अनुदान

पटना़

केंद्रीय वित्त आयोग के सामने राज्य सरकार ने युवाओं को लगातार दी जा रही नौकरी का मुद्दा भी उठाया.वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने अपने प्रेजेंटेशन में दिखाया कि पिछले कुछ महीनों में लाखों युवाओं को दी गयी नौकरी और उनके वेतन पर खर्च होने वाली राशि का उल्लेख किया.उन्होंने कहा इसका सीधा असर राज्य सरकार के खजाने पर पड़ेगा.वेतन पर अधिक राशि खर्च होने से कैपिटल एक्पेंडिचर के लिए राशि कम हो जाएगी. वित्त आयोग को इसको देखते हुए वेतन मद के लिए अनुदान देना चाहिए.

पटना की जलापूर्ति के लिए मांगी 20300 करोड़

वित्त आयोग से राज्य सरकार ने पटना की जलापूर्ति के लिए 20300 करोड़ के अनुदान की मांग की है.इसके तर्क में सरकार ने कहा कि शुद्ध जलापूर्ति राज्य सरकार की प्राथमिकता में है.इसके लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत पड़े्गी.वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल की आपूर्ति के लिए भी 8716 करोड़ के अनुदान की मांग की गयी है.जबकि सिंचाई परियोजना के लिए 13800 करोड़ की सहायता की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >