38 साल बाद फिर साथ आए 1988 बैच के पुलिस अधिकारी, 70 अधिकारी हुए शामिल, यादों और अनुभवों को किया साझा

Police officer of the 1988 batch : 1988 बैच के पुलिस कम्युनिकेशन सेवा के 70 अधिकारियों ने 38 साल बाद एक मंच पर आकर पुरानी यादों को ताज़ा किया. इस मिलन समारोह में दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गई और सेवा के अनुभव साझा किए गए.

Police officer of the 1988 batch : पटना में शनिवार को 1988 बैच के पुलिस कम्युनिकेशन सेवा के अधिकारियों का मिलन समारोह आयोजित किया गया. डाकबंगला चौराहा स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में बिहार और झारखंड से सेवानिवृत्त एवं कार्यरत 70 पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. वर्षों बाद साथियों के एक मंच पर जुटने से समारोह में पुरानी यादों का सिलसिला शुरू हो गया.

दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

समारोह की शुरुआत दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. सभी अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने उन साथियों को याद किया, जो अब उनके बीच नहीं हैं. इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी गयीं.

सेवा के अनुभव और चुनौतियां की साझा

मिलन समारोह में अधिकारियों ने पुलिस सेवा के दौरान मिले अपने अनुभवों को साझा किया. 38 साल के लंबे सेवाकाल में सामने आयी चुनौतियों, जिम्मेदारियों और यादगार घटनाओं को लेकर साथियों के बीच चर्चा हुई. पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने अधिकारियों को अपने सेवाकाल के दिनों की याद दिला दी.

संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया आनंद

समारोह के दौरान संगीत, नाच-गान और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. अधिकारियों ने इन कार्यक्रमों का आनंद लिया और आपसी मेल-जोल के साथ समारोह को यादगार बनाया. लंबे समय बाद हुई इस मुलाकात में दोस्ती और पुराने संबंधों की गर्माहट देखने को मिली.

आगे भी मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय

कार्यक्रम में अधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह के पारिवारिक और मित्र मिलन समारोह आयोजित करते रहने का निर्णय लिया. उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से लंबे समय से दूर रहे साथियों से मिलने और पुराने संबंधों को बनाए रखने का अवसर मिलता है.

इन लोगों ने किया आयोजन

मिलन समारोह का आयोजन प्रबीर प्रताप सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, एनएस मिश्रा और प्रदीप कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुरेंद्र राय भी मौजूद रहे.

Also Read : पुनपुन रेल पुल के गार्डर से 10 सेमी ऊपर पहुंचा पानी, पटना-गया जी के बीच दस मेमू रद्द, इनका बदला मार्ग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितिश सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >