25 फरवरी को होगा फाउंडेशन डे सह एल्युमनी काॅन्फ्रेंस
पटना : पीएमसीएच का 95वां फाउंडेशन डे सह एल्युमनी काॅन्फ्रेंस 25 फरवरी को होगा. इसमें देश आैर विदेश के पूर्ववर्ती छात्र हिस्सा लेंगे. इस अवसर पर एल्युमनी अवाॅर्ड 2020 से एमबीबीएस और पीजी के छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. एमबीबीएस के छात्रों में 40 गोल्ड मेडल दिये जायेंगे.
ये सभी मेडल विभिन्न विषयों के टॉपर छात्रों को मिलेंगे. इस वर्ष ज्यादातर टॉपरों में लड़कियां हैं.गोल्ड मेडल पाने वाले एमबीबीएस छात्र-छात्राओं में प्रीति पल्लवी, शुभांगी दीप, आशना कुमारी, प्रकाश कुमार सिंह, आनंद प्रियदर्शिका, अभिषेक कुमार, आकृति, तान्या मिश्रा, आशना सिंह, रश्मनी रश्मि, अनुपम कुमार, दिवाकर कुमार शाह, रिषभ मल्लिक, आशीष राज, दिपाली भगत, इशा स्तुति, हरिमोहन कुमार, तनु, प्रियम पंचानन, शाहजुल आलम, एमन तस्लीमा, खुशबू टेकरीवाल, इशान शामिल हैं.
इनके साथ ही नर्सिंग फाइनल इयर की टॉपर ज्योति रंजन कुमारी को गोल्ड मेडल मिलेगा. वहीं पीजी श्रेणी में एल्युमनी अवार्ड 2020 डॉ अनुमेहा, डॉ विनिता ठाकुर, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ मनीषा कुतारे, डॉ हेमंत कुमार सिंह, डॉ मेम्पी दास, डॉ सुदविता सिन्हा, डॉ गौरव वर्मा, डॉ अरशद इकबाल, डॉ अंशु प्रिया, डॉ शिवानी शर्मा, डॉ मीना महेंद्र मांगे को दिया जायेगा. इसके बारे में जानकारी देते हुए पटना मेडिकल कॉलेज एल्युमनी एसोसिएशन के डॉ सच्चिदानंद कुमार ने बताया कि एसोसिएशन हर वर्ष एमबीबीएस और पीजी के छात्रों को एल्युमनी अवार्ड से सम्मानित करता है. इसके पीछे कोशिश है कि मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया जा सके.
