पटना : नेत्रालय है अवैध, संपत्ति बाबा भीखमदास ठाकुरबाड़ी की : महंत

पटना : बाकरगंज स्थित भीखमदास ठाकुरबाड़ी का विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है. महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल द्वारा लगाये गये आरोप के दूसरे दिन ठाकुरबाड़ी के महंत जय नारायण दास ने बयान जारी कहा कि वह मंगलवार को अपने कुछ भक्तों के साथ शिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर वहां […]

पटना : बाकरगंज स्थित भीखमदास ठाकुरबाड़ी का विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है. महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल द्वारा लगाये गये आरोप के दूसरे दिन ठाकुरबाड़ी के महंत जय नारायण दास ने बयान जारी कहा कि वह मंगलवार को अपने कुछ भक्तों के साथ शिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर वहां गये थे. उन्होंने बताया कि जिस न्यास समिति से एमओयू की बात आचार्य किशोर कुणाल कर रहे हैं, वह अवैध एवं निराधार है. न्यास समिति को एमओयू लिखने का अधिकार नहीं है.
कोर्ट से मुझे इस ठाकुरबाड़ी का उत्तराधिकारी घोषित किया जा चुका है. चूंकि संबंधित संपत्ति बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी की है तो, इस पर नेत्रालय का संचालन भी अवैध है. मालूम हो कि किशोर कुणाल ने मंगलवार को कहा था कि भीखमदास ठाकुरबाड़ी में कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ की है और वहां चल रहे नेत्रालय को नुकसान पहुंचाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >