पटना : आइजी का आदेश, निबंधन कार्यालयों में मिलेगी सुविधा

पटना : आने वाले दिनों में राज्यभर के निबंधन कार्यालयों का हुलिया बदला हुआ मिलेगा. रजिस्ट्री कराने या किसी अन्य काम से जाने वालों को गर्मी में नहीं बैठना पड़ेगा. पीने को श़ुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा. राज्य सरकार को हर साल अरबों रुपये का राजस्व देने वाले निबंधन कार्यालयों में जन सुविधाओं का का […]

पटना : आने वाले दिनों में राज्यभर के निबंधन कार्यालयों का हुलिया बदला हुआ मिलेगा. रजिस्ट्री कराने या किसी अन्य काम से जाने वालों को गर्मी में नहीं बैठना पड़ेगा. पीने को श़ुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा.
राज्य सरकार को हर साल अरबों रुपये का राजस्व देने वाले निबंधन कार्यालयों में जन सुविधाओं का का विस्तार होने जा रहा है. रजिस्ट्री कराने के लिये आने वालों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिये आइजी रिजिस्ट्रेशन बी कार्तिकेय धनजी ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश दिये हैं. बिहार में निबंधन के लिये 124 कार्यालय हैं. यहां आने वालों को पेयजल से लेकर शौचालय तक की परेशानी की शिकायत मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग को लगातार मिल रही थीं. इस कमी को दूर करने के लिये पूर्व में आदेश दिये गये थे लेकिन अमल नहीं हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद आयुक्त सह महानिरीक्षक निबंधन बी कार्तिकेय धनजी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >