पटना सिटी : चप्पल दबने के विवाद में मारी थी गोली

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र में रविवार की रात शाह की इमली मुहल्ले में युवक असगर को गोली मार जख्मी करने के मामले में पैर से चप्पल दबने के बाद हुए विवाद में यह घटना हुई है. पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है. जख्मी असगर ने पुलिस को बताया कि वह […]

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र में रविवार की रात शाह की इमली मुहल्ले में युवक असगर को गोली मार जख्मी करने के मामले में पैर से चप्पल दबने के बाद हुए विवाद में यह घटना हुई है. पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
जख्मी असगर ने पुलिस को बताया कि वह घर बाग मालू खां से रविवार की शाम निकल शाह की इमली मुहल्ला पहुंचा, जहां पर उसके पैर से चप्पल दब गया. इसके बाद हुए विवाद में दोनों युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की. फिर गोली मार जख्मी कर दिया. गोली जख्मी के पैर में लगी है. हालांकि खाजेकलां थानाध्यक्ष सनोवर खां ने बताया कि पुराने विवाद में घटना होने की आशंका है.
पुलिस मामले की छानबीन व अभियुक्तों की तलाश कर रही है. जख्मी के बयान पर सोनू व उसके भाई को आरोपित कर तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जख्मी खतरे से बाहर है. एनएमसीएच में उपचार कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >