पटना : बिप्रसे व नगर सेवा के दो अधिकारी निलंबित

पटना : शहर में हुए जलजमाव मामले की उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट में दोषी पाये जाने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पूनम कुमारी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. वह कंकड़बाग अंचल की तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी थीं. उन्हें निलंबित करने की अनुशंसा नगर विकास विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग से की […]

पटना : शहर में हुए जलजमाव मामले की उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट में दोषी पाये जाने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पूनम कुमारी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. वह कंकड़बाग अंचल की तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी थीं. उन्हें निलंबित करने की अनुशंसा नगर विकास विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग से की थी.
निलंबन अवधि के दौरान पटना प्रमंडलीय आयुक्त का कार्यालय उनका मुख्यालय होगा. इधर नगर विकास विभाग ने नगर सेवा के अधिकारी व पाटलिपुत्र अंचल के कार्यपालक मनीष कुमार को निलंबित दिया है. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय भागलपुर नगर आयुक्त के पास रखा गया. इसके अलावा बुडको में संविदा पर काम कर रहे मुख्य अभियंता मदन मोहन कुमार, अधीक्षण अभियंता देवेंद्र प्रसाद, कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता संदीप कुमार, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, जेइइ सुशील कुमार व राहुल कुमार के जवाब को विभाग के सचिव के पास भेज दिया गया है. उन्हें सेवा से मुक्त किया जाना है.
पीएचइडी ने आठ इंजीनियरों को किया निलंबित : पीएचइडी ने पटना को डूबोने वाले आठ इंजीनियरों को सोमवार को निलंबित कर दिया. विभाग ने निलंबित सभी इंजीनियरों को प्रतिदिन मुख्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है. निलंबित होने वालों में इंजीनियरों में अधीक्षण अभियंता रामचंद्र प्रसाद, कार्यपालक अभियंता सुदर्शन प्रसाद, संतोष प्रसाद व दया शंकर प्रसाद सहित कनीय अभियंता विजय कुमार सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार व अनिल कुमार महतो शामिल हैं. ये सभी अधिकारी बुडको में तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >