बिहार कृषि विवि को मिलेगा राष्ट्रीय इ-गवर्नेंस अवार्ड

सबौर : भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इ-गवर्नेंस अवार्ड, 2020 बिहार कृषि विश्वविद्यालय को देने की घोषणा की है. इ-गवर्नेंस के माध्यम से आम-जन तक सेवाओं को सरलता से सुलभ बनाने के लिए यह अवार्ड दिया जाता है. यह अवार्ड […]

सबौर : भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इ-गवर्नेंस अवार्ड, 2020 बिहार कृषि विश्वविद्यालय को देने की घोषणा की है.
इ-गवर्नेंस के माध्यम से आम-जन तक सेवाओं को सरलता से सुलभ बनाने के लिए यह अवार्ड दिया जाता है. यह अवार्ड कैटेगरी चार में शैक्षणिक अथवा शोध संस्थाओं द्वारा जन-केंद्रित इ-गवर्नेंस सेवाओं के लिए प्रदान किया जा रहा है. बिहार कृषि िववि मीडिया सेंटर के माध्यम से आइसीटी आधरित इ-एक्सटेंशन और सूचना प्रसार प्रणाली परियोजना द्वारा किसानों को इ-गवरनेंस के माध्यम से सेवा प्रदान करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >