पटना : मांझी ने दिल्ली में हम के प्रत्याशियों का किया प्रचार

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव इ देवेंद्र मांझी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने दो उम्मीदवारों को खड़ा किया है. रविवार को हम पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपने मंडावली और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया. पटपड़गंज […]

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव इ देवेंद्र मांझी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने दो उम्मीदवारों को खड़ा किया है.
रविवार को हम पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपने मंडावली और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया. पटपड़गंज विधानसभा में प्रत्याशी शत्रुघ्न कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भाई के पक्ष में रोड शो भी किया गया. रोड शो के बाद मांझी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. मांझी ने कहा कि समान शिक्षा, सामान रोजगार और पूर्वांचल के लोगों की समस्या को दिल्ली विधानसभा उठाने लिए हमारे प्रत्याशी को विजयी बनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >