पटना : डेंटल कॉलेज के सामने से बाइक चुराने वाला गिरफ्तार

पटना : पटना डेंटल कॉलेज परिसर के सामने से बाइक चुराने वाले शातिर चोर को पीरबहोर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित का नाम राहुल कुमार है और वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चाय टोला का रहने वाला है. राहुल ने गुरुवार को कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति की उस समय बाइक […]

पटना : पटना डेंटल कॉलेज परिसर के सामने से बाइक चुराने वाले शातिर चोर को पीरबहोर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित का नाम राहुल कुमार है और वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चाय टोला का रहने वाला है.
राहुल ने गुरुवार को कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति की उस समय बाइक चोरी कर ली थी, जब वह सिविल कोर्ट परिसर में अपने काम से आया था. मौका पाते ही राहुल गाड़ी चुरा कर फरार हो गया. पीरबहोर थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को कारगिल चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान राहुल चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया. पुलिस ने जब उससे कागजात की मांग की, तो वह फरार होने लगा, जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >