पटना : एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर दो छात्रों को मिला, एक का रिजल्ट पेंडिंग

अमित कुमार मगध विश्वविद्यालय का कारनामा एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से तीन रॉलनंबर जारी किये गये कॉलेज ऑफ कॉमर्स का है मामला पटना : मगध विश्वविद्यालय की कार्य पद्धति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि स्नातक सत्र 2016-19 के तृतीय पार्ट में विश्वविद्यालय ने एक रजिस्ट्रेशन नंबर (1601052695) दो छात्रों को जारी कर […]

अमित कुमार
मगध विश्वविद्यालय का कारनामा
एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से तीन रॉलनंबर जारी किये गये
कॉलेज ऑफ कॉमर्स का है मामला
पटना : मगध विश्वविद्यालय की कार्य पद्धति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि स्नातक सत्र 2016-19 के तृतीय पार्ट में विश्वविद्यालय ने एक रजिस्ट्रेशन नंबर (1601052695) दो छात्रों को जारी कर दिया. इसे मगध विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है.
यही नहीं एक ही रजिस्ट्रेशन से तीन रोल नंबर जारी कर दिये गये, जिसमें दो रॉल नंबर एक ही छात्र को एलॉट किया गया है. तीनों रोल नंबर कॉलेज ऑफ कॉमर्स महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के छात्रों के ही हैं. इनमें से एक रोल नंबर (1931232941) गुलाब अंसारी नाम के छात्र का है, तो वहीं दो रोल नंबर(1931233199, 1931233931) एक ही छात्र हेमंत कुमार शर्मा के नाम पर जारी किया गया है.
दो महीने से पेंडिंग है रिजल्ट : रिजल्ट को आये दो महीने से ऊपर हो चुके हैं. गुलाब अंसारी का रिजल्ट ऑनलाइन वेबसाइट पर भी दिख रहा है और रिजल्ट की हार्ड कॉपी कॉलेज में भी आ चुकी है. लेकिन उसी रजिस्ट्रेशन नंबर पर जारी दो रोल नंबर हेमंत शर्मा का है, जिसका रिजल्ट अब तक पेंडिंग है.
विश्वविद्यालय की इस गड़बड़ी से छात्र को आगे कंपिटीशन एग्जाम देने और आगे स्नातकोत्तर में एडमिशन में परेशानी हो रही है. कॉलेज प्रशासन ने छात्र को बताया कि टीआर में दोनों रोल नंबरों पर रिजल्ट जारी होने से सही रिजल्ट नहीं बन पाया है. यही नहीं छात्र हेमंत के एक रोल नंबर पर तीन सब्जेक्ट के नंबर दिख रहे हैं और दो में अनुपस्थित दिखाया गया है. वहीं दूसरे रोल नंबर पर दो सब्जेक्ट के नंबर दिख रहे हैं और तीन सब्जेक्ट में अनुपस्थित दिखाया गया है. प्रभात खबर द्वारा जब परीक्षा नियंत्रक डॉ भृगुनाथ सिंह को फोन किया गया, तो उन्होंने नहीं की.
क्या कहते हैं कुलपति
कॉलेजों द्वारा गलत जानकारी भेजी जाती है और उसी से समस्या उत्पन्न होती है. यदि ऐसा मामला है, तो वे शिकायत आवेदन दें,
उसमें सुधार किया जायेगा. अगर दिक्कत हो रही है तो वे प्राचार्य के समक्ष भी आवेदन दे सकते हैं, उनके आवेदनों पर विचार होगा.
प्रो राजेंद्र प्रसाद, कुलपति, मगध विश्वविद्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >