पटना : विपक्ष ने दिखाया हिंदू विरोधी चेहरा : राजीव

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि भारत बंद पूरी तरह से फेल रहा. हिन्दू समाज के प्रमुख पर्वों में शुमार सरस्वती पूजा के दिन भारत बंद का आयोजन कर विपक्षी दलों ने एक बार फिर अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता को जाहिर कर दिया है. पूरी तरह से झूठ पर आधारित नागरिकता […]

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि भारत बंद पूरी तरह से फेल रहा. हिन्दू समाज के प्रमुख पर्वों में शुमार सरस्वती पूजा के दिन भारत बंद का आयोजन कर विपक्षी दलों ने एक बार फिर अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता को जाहिर कर दिया है. पूरी तरह से झूठ पर आधारित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति जारी इनका विरोध हर जगह घूम-फिर कर हिन्दू प्रतीकों और मान्यताओं के विरोध पर आ जाता है.
चाहे इनके प्रदर्शनों में बहुसंख्यक समाज के खिलाफ लगने वाले नारे हों या हिन्दू प्रतीकों का अपमान, विपक्ष सीएए के नाम पर हिन्दू समाज को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. लोग इनकी मंशा समझ चुके हैं. यही वजह है कि पूरे बिहार में इनके तथाकथित बंद को आम जनता ने रत्ती भर भी समर्थन नहीं दिया. कुछ जगहों पर समर्थकों ने बलपूर्वक दुकानें बंद जरूर करवायीं, लेकिन उनके जाते ही लोगों ने फिर दुकानें खोल ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >