पटना : पीएंडएम मॉल के सामने दुकान में दूसरी बार हुई चोरी

पटना : पीएंडएम मॉल के सामने संचालित किराना दुकान को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाया है. दुकान के मालिक नंद किशोर पटेल ने बताया कि वह इंद्रपुरी गेट नंबर 2 के रहने वाले हैं और पीएंडएम मॉल के सामने पिछले कई सालों से दुकान चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि रविवार की देर […]

पटना : पीएंडएम मॉल के सामने संचालित किराना दुकान को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाया है. दुकान के मालिक नंद किशोर पटेल ने बताया कि वह इंद्रपुरी गेट नंबर 2 के रहने वाले हैं और पीएंडएम मॉल के सामने पिछले कई सालों से दुकान चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे दुकान बंद कर वह अपने घर चले गये.
अगले दिन सोमवार को जब दुकान खोला, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा किराने का कई सामान गायब था. उन्होंने पाटलिपुत्र थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस को दिये बयान में उन्होंने बताया कि चार महीने पहले भी उनके दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >