पटना :रालोसपा ने शिक्षा के मुद्दे पर बनायी मानव कतार

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से शुक्रवार को मिलर स्कूल मैदान के सामने मानव कतार का आयोजन किया गया. रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की अगुआई में बिहार में शिक्षा सुधार और रोजगार के सवाल पर पार्टी के लोग दिन के 11:30 से लेकर 12 बजे तक खड़े रहे.मानव कतार मिलर स्कूल गेट […]

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से शुक्रवार को मिलर स्कूल मैदान के सामने मानव कतार का आयोजन किया गया. रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की अगुआई में बिहार में शिक्षा सुधार और रोजगार के सवाल पर पार्टी के लोग दिन के 11:30 से लेकर 12 बजे तक खड़े रहे.मानव कतार मिलर स्कूल गेट के दाहिने तरफ से लेकर मैदान के दूसरे छोर तक सड़क पर था.
रालोसपा के मानव कतार में महागठबंधन खासकर राजद, कांग्रेस और हम पार्टी का कोई नेता शामिल नहीं हुआ, जबकि विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी अपने कुछ समर्थकों के साथ कतार में शामिल हुए. मानव कतार में पार्टी के विभिन्न कोषांगों मसलन अधिवक्ता से लेकर अन्य लोग भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >