पटना : पति की आदतों ने आखिर दिलवा ही दिया तलाक

पटना : पति पर रोज स्नान, शेव व ब्रश नहीं करने का आरोप लगाने वाली पत्नी ने आखिरकार अलग होने का फैसला कर लिया है. बिहार राज्य महिला आयोग कार्यालय में मंगलवार को पति-पत्नी दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की गयी, जिसके बाद दोनों ने सहमति से अलग होने का निर्णय लिया. वैशाली निवासी […]

पटना : पति पर रोज स्नान, शेव व ब्रश नहीं करने का आरोप लगाने वाली पत्नी ने आखिरकार अलग होने का फैसला कर लिया है. बिहार राज्य महिला आयोग कार्यालय में मंगलवार को पति-पत्नी दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की गयी, जिसके बाद दोनों ने सहमति से अलग होने का निर्णय लिया. वैशाली निवासी पत्नी सोनी से जब पूछा गया कि वह क्या चाहती है?
तो उसने तलाक की मांग की. इसके बाद लड़के पक्ष द्वारा शादी के दौरान लिया गया सारा सामान और सोने की चेन दे दी गयी. पति ने भी अलग होने की सहमति दे दी. फिर आयोग की ओर से आवेदिका को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह देकर मामले को निष्पादित कर दिया गया. मालूम हो कि आठ जनवरी को वैशाली की सोनी देवी ने महिला आयोग में आवेदन देकर अपने पति से तलाक की मांग की थी. पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसका पति रोज नहाता नहीं था और न ब्रश करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >