पटना : कोल्ड स्टोरेज कर्मी से 2.37 लाख लूटे

पुलिस दो को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ पटना : राजधानी में एक बार फिर लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. अनिसाबाद पोस्ट ऑफिस के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कोल्ड स्टोरेज का पैसा जमा करने जा रहे कर्मचारी मो कमरूद्दीन से दो लाख, 37,800 रुपये लूट लिये […]

पुलिस दो को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
पटना : राजधानी में एक बार फिर लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. अनिसाबाद पोस्ट ऑफिस के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कोल्ड स्टोरेज का पैसा जमा करने जा रहे कर्मचारी मो कमरूद्दीन से दो लाख, 37,800 रुपये लूट लिये गये. घटना शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे की है. अपराधी कोल्ड स्टोरेज से ही पीछे लगे थे. जैसे ही कर्मचारी पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचा, एक अपराधी ने उसे धक्का देकर हाथ से झोला खींच लिया और चितकोहरा की तरफ भाग गये. बुलेट सवार अपराधी हेलमेट पहने हुए थे. गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
अनिसाबाद व चितकोहरा गोलंबर पर रहते हैं पुलिसकर्मी
कोढ़ा गैंग ने दिया लूट की घटना को अंजाम
इस लूट की वारदात को कोढ़ा गैंग ने अंजाम दिया है. जिस तरह से झपट्टा मारकर लूट हुई है, बिल्कुल इसी तरह से कोढ़ा गैंग घटनाओं को अंजाम देता है. पुलिस जेल में बंद कोढ़ा गैंग से पूछताछ करेगी. इसके अलावा कई जगहों पर छापेमारी की गयी है. घटना के दौरान बैंक के पास मौजूद लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया है, लेकिन कुछ नहीं दिखा है. गर्दनीबाग थानेदार अरविंद कुमार गौतम ने कहा कि कई लोगों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >