पटना :आइबीए व बैंक यूनियन में वार्ता विफल, हड़ताल पर जाने की तैयारी

पटना : नौ बैंक यूनियनों का यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन और इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) के बीच मुंबई में सोमवार को 11वें वेतन पुनरीक्षण को लेकर वार्ता हुई, लेकिन यह विफल रही. इससे बैंक यूनियनों के अधिकारियों में काफी रोष है. अब वे दोनों की हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं. बैठक […]

पटना : नौ बैंक यूनियनों का यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन और इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) के बीच मुंबई में सोमवार को 11वें वेतन पुनरीक्षण को लेकर वार्ता हुई, लेकिन यह विफल रही.
इससे बैंक यूनियनों के अधिकारियों में काफी रोष है. अब वे दोनों की हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं. बैठक में स्टेट बैंक के चेयरमैन सह आइबीए के चेयरमैन रजनीश कुमार और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक अधिकारी शामिल हुए. मिली जानकारी के अनुसार बैठक में आइबीए द्वारा पूर्व के अपने 12% के आॅफर में मात्र 0.25% बढ़ोतरी का आॅफर दिया, जिसे यूनियन ने नामंजूर कर दिया. ऑफ इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ कुमार अरविंद ने बताया कि वार्ता विफल होने के बाद दो दिनों के हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है. संभवत: 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के खिलाफ यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर बैंक कर्मचारी और अधिकारी अगले माह धरना, प्रदर्शन और हड़ताल करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >