पटना :जनता ने सीएए विरोधियों का चेहरा किया बेनकाब : भाजपा

महीने के अंत में राजद के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पटना : जनवरी के अंतिम हफ्ते में राजद के जिला अध्यक्षों और राज्यस्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया जायेगा. पार्टी आलाकमान ने इसके गठन के लिए औपचारिक तैयारी कर ली है. नेता प्रतिपक्ष के सीमांचल दौरे की समाप्ति के बाद इन समितियों की घोषणा की […]

महीने के अंत में राजद के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
पटना : जनवरी के अंतिम हफ्ते में राजद के जिला अध्यक्षों और राज्यस्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया जायेगा. पार्टी आलाकमान ने इसके गठन के लिए औपचारिक तैयारी कर ली है. नेता प्रतिपक्ष के सीमांचल दौरे की समाप्ति के बाद इन समितियों की घोषणा की जानी है.राज्य कार्यकारिणी में प्राधिकारी और अध्यक्ष समेत 121 सदस्य चुने जाते हैं.
जानकारी के मुताबिक अभी जिला, राज्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग नहीं की गयी हैं. ये अब भी कार्यरत हैं. पार्टी जानकारों के मुताबिक तकनीकी तौर पर इनका एक साल और कार्यकाल बचा हुआ था. फिलहाल चुनावी तैयारियों के मद्देनजर अध्यक्षों के चुनाव कराये गये हैं. लिहाजा इन सभी कार्यकारिणी के गठन की औपचारिकता पूरी की जानी है.
राज्य कार्यकारिणी के गठन के लिए पार्टी बेस लाइन अध्ययन कर रही है. पारित किये गये पार्टी के नये संविधान के तहत कार्यकारिणी में सभी जातियों एवं वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा. पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार संकट के समय साथ देने वाले पुराने साथियों को ज्यादा तवज्जो देगी. पार्टी के सियासी योजनाकारों का मानना है कि पार्टी के नये नेता और कार्यकर्ता ‘ट्रेनी’ और पुराने कार्यकर्ता उनके ‘ट्रेनर’ हैं. जानकारों के मुताबिक अब पार्टी ‘कर्पूरी ब्रांड’ लीडरशिप को पुनर्जीवित करना चाहती है.
जिला अध्यक्ष चुनते समय इसका ख्याल रखा जा सकता है. फिलहाल जनवरी के अंतिम हफ्ते में कार्यकारिणी की घोषणा किये जाने की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के फ्री होने का इंतजार किया जा रहा है. पार्टी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यह मैसेज सभी कार्यकर्ताओं में भेज दिया है कि जो पार्टी का है, पार्टी उनकी चिंता करेगी.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी होगा गठन
पार्टी के अाधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया जाना है. इसमें अध्यक्ष और प्राधिकारी समेत 85 लोग शामिल किये जायेंगे. यह कवायद भी जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह तक पूरा किये जाने की बात कही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >