विभाग नहीं दे रहे किताबों की मांग सूची

पटना : पटना विवि के सेंट्रल लाइब्रेरी में नये व अपग्रेड किताबों की काफी कमी है. क्योंकि, नये सिलेबस में अब सीबीसीएस लागू हो गया है. जबकि, पीजी व यूजी की अभी भी पुरानी किताबों से ही छात्र पढ़ रहे हैं. छात्रों को नयी किताबों की जरूरत है. लेकिन, छात्रों को किताबें नहीं मिल पा […]

पटना : पटना विवि के सेंट्रल लाइब्रेरी में नये व अपग्रेड किताबों की काफी कमी है. क्योंकि, नये सिलेबस में अब सीबीसीएस लागू हो गया है. जबकि, पीजी व यूजी की अभी भी पुरानी किताबों से ही छात्र पढ़ रहे हैं. छात्रों को नयी किताबों की जरूरत है. लेकिन, छात्रों को किताबें नहीं मिल पा रही हैं. वोकेशनल कोर्स में भी किताबों की भारी कमी है. इस संबंध में कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह ने सीनेट की बैठक में भी सभी विभागों से किताबों की सूची मांगी थी.

ताकि, खरीदारी को लेकर ऑर्डर दिया जा सके. लेकिन, पीजी विभागों की तरफ से मांग सूची नहीं भेजी जा रही है. सिर्फ कुछ ही विभागों ने सूची भेजी है. सभी विभागों से सूची आने के बाद ही किताबों का ऑर्डर दिया जा सकता है. इस वजह से दिक्कत आ रही है.
एक-दो दिनों में सभी विभागों की सूची आ जायेगी
50 प्रतिशत से अधिक विभागों ने मांग सूची भेज दी है. बाकी को रिमाइंडर दिया जा रहा है. एक-दो दिनों में सभी विभागों की सूची आ जायेगी. इसके बाद ऑर्डर दे दिया जायेगा. आवश्यकता अनुसार जिस किताबों की जरूरत हैं, उतनी किताबों की खरीदारी विवि लाइब्रेरी के लिए की जायेंगी. इसमें वोकेशनल कोर्स की किताबें भी शामिल की जायेंगी.
प्रो रविंद्र कुमार, इंचार्ज, सेंट्रल लाइब्रेरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >