पटना : विशेष सत्र के दौरान सुरक्षा कड़ी, स्पीकर ने की समीक्षा

समीक्षा में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रसीद भी मौजूद थे पटना : बिहार विधानमंडल का 13 जनवरी को आहूत विशेष बैठक को लेकर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विधि व्यवस्था की समीक्षा की. समीक्षा में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रसीद भी मौजूद थे. विशेष बैठक में संसद के […]

समीक्षा में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रसीद भी मौजूद थे
पटना : बिहार विधानमंडल का 13 जनवरी को आहूत विशेष बैठक को लेकर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विधि व्यवस्था की समीक्षा की. समीक्षा में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रसीद भी मौजूद थे. विशेष बैठक में संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित 126वां संशोधन विधेयक का राज्यों द्वारा समर्थन किया जाना है.
यह राजकीय संकल्प के रूप में सदन में लाया जायेगा.पदाधिकारियों ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जायेगी : विधानसभा अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानमंडल के बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सदस्यों के आने जाने में ट्रैफिक व्यवस्था और कोई भी अवांछित व्यक्ति सभा परिसर पर प्रवेश नहीं करे. पदाधिकारियों ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जायेगी. बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमीर सुबहानी, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के आरक्षी अधीक्षक, पटना सेंट्रल के डीडीसी व पटना के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
कांग्रेस नेता की हत्या के विरोध में धरना
प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में पार्टी नेताओं द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल ने की. पार्टी नेताओं ने इस हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >