पटना : 82 वर्ष की महिला पहुंची आयोग कहा-बेटे व पति ने किया बेघर

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग में सोमवार को कदमकुआं की रहने वाली 82 साल की महिला बेटे व पति खिलाफ आवेदन अपने छोटे बेटे के साथ देने के लिए आयी. उन्होंने रोते हुए अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा को बताया कि उसके छह बच्चे हैं, जिसमें चार बेटियां और दो बेटे हैं. सभी की शादी हो […]

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग में सोमवार को कदमकुआं की रहने वाली 82 साल की महिला बेटे व पति खिलाफ आवेदन अपने छोटे बेटे के साथ देने के लिए आयी. उन्होंने रोते हुए अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा को बताया कि उसके छह बच्चे हैं, जिसमें चार बेटियां और दो बेटे हैं.
सभी की शादी हो चुकी है. पिछले एक साल से उनके पति और बड़े बेटे ने घर से निकाल दिया है. खर्च का साधन नहीं है. तीन महीने से बेघर हूं. पति बड़े बेटे के साथ रहते हैं. महिला ने हाथ जोड़ कर आग्रह किया कि इस उम्र में न पति का सहारा है और न बेटे का.
ऐसे में उन्हें इंसाफ चाहिए. बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे ने बताया कि पिता की तबीयत ठीक नहीं है. इस वजह से वे आयोग नहीं आ सकते हैं. दोनों पक्षों की बात सुन कर फैसला लिया गया कि इसी महीने की 10 तारीख को आयोग की टीम महिला के घर का निरीक्षण करने जायेगी. उनके पति से भी बात करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >