पटना : पांच वर्षों में शहरी क्षेत्र में कितने कटे पेड़, नगर आयुक्त से मांगी गयी रिपोर्ट

पटना : नगर विकास व आवास विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में तीन से पांच वर्षों के भीतर कटे और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर लगाये गये पौधों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है. बीते दिनों मुख्य मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन […]

पटना : नगर विकास व आवास विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में तीन से पांच वर्षों के भीतर कटे और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर लगाये गये पौधों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
बीते दिनों मुख्य मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग, ऊर्जा विभाग और नगर विकास व आवास विभाग के सचिव को उनके विभाग की ओर से पटना क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के लिए अब तक क्या-क्या किया गया, बताने को कहा गया था. तीन वर्षों में लगाये गये पौधों की स्थिति क्या है, इस पर भी रिपोर्ट बनाने को कहा गया है.
पथ निर्माण विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में रास्तों को चौड़ा करने के लिए काटे गये पेड़ों का आकलन की जिम्मेवारी दी गयी है. नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश के तहत नगर आयुक्त को एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी है. गौरतलब है कि न्यायालय में एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट बनायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >